boltBREAKING NEWS

सनातन धर्म उत्सव समिति के द्वारा भारतीय नव वर्ष मनाने को लेकर  बैठक का हुआ आयोजन आनंदम धाम वृंदावन सतगुरु रितेश्वर महाराज कार्यक्रम में करेंगे  शिरकत

सनातन धर्म उत्सव समिति के द्वारा भारतीय नव वर्ष मनाने को लेकर  बैठक का हुआ आयोजन आनंदम धाम वृंदावन सतगुरु रितेश्वर महाराज कार्यक्रम में करेंगे  शिरकत

आसींद परमवीर सिंह कटार  आगामी 9 अप्रैल को भारतीय नव वर्ष को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर सनातन धर्म उत्सव समिति आसींद के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला प्रचारक नितेश सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय नव वर्ष को आसींद क्षेत्र में बड़े हर्षोउलास के साथ मनाया जाएगा वही कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाई भोज महंत सुरेश दास महाराज मौजूद रहे तथा आसींद क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण अंचल से सकल हिंदू समाज के गणमान्य नागरिकों एवं मातृ शक्तियों ने बैठक में हिस्सा लिया वहीं भारतीय नव वर्ष 9 अप्रैल को मनाया जाएगा कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए कार्यक्रम को विशाल एवं भव्य बनाने के लिए सभी ने एक साथ संकल्प लिया तथा 11000 महिलाओं के साथ इस कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकाली जाएगी वहीं विभिन्न झांकियां भी इस कार्यक्रम में  सजाई जाएगी प्रत्येक क्षेत्र से आए हुए गणमान्य नागरिकों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किया कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए जिला प्रचारक ने बताया कि 3 अप्रैल को नगर में संपर्क किया जाएगा तथा लोगों को अधिक से अधिक इस कार्यक्रम में आने के लिए पीले चावल एवं पत्रक वितरित किए जाएंगे, 5 अप्रैल को वाहन रैली निकाली जाएगी जो प्रातः 11:00 बजे सवाई भोज मंदिर से प्रारंभ होकर आसींद पुलिस चौकी गढी चौक, बड़ा मंदिर, पंचायत समिति होते हुए कार्यक्रम स्थल रिद्धि सिद्धि फार्म हाउस पर पहुंचेगी| वहीं 6 अप्रैल को मातृशक्ति के द्वारा सांयकालीन 4बजे से 6:00 बजे तक शोभायात्रा निकाली जाएगी| 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आसींद क्षेत्र में प्रातः कालीन प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा 8 अप्रैल नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी का आयोजन एवं घरों को दिवाली की तरह सजावट तथा रंगोली बनाई जाएगी 9 अप्रैल को कार्यक्रम आसींद शहर में रिद्धि सिद्धि फार्म हाउस पर प्रात 9:00 बजे से प्रारंभ होगा कार्यक्रम में संतों का समागम होगा वहीं बैठक के दौरान पोस्टर का विमोचन भी किया गया वही नववर्ष के उपलक्ष में श्याम मित्र मंडल के द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा | कार्यक्रम में वृंदावन आनंदम धाम सतगुरु रितेश्वर महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा |वहीं इस अवसर पर आसींद क्षेत्र के बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी की मातृशक्ति की बहनो साहित प्रबुद्धजन गणमान्य नागरिक मौजूद रहे|